क्या हमने कभी सोचा है इन पंक्षियों का मानव जीवन मे सिर्फ इतना ही महत्व है या इससे कहीं अधिक!अगर हम ये ही सोचते हैं तो हम गलत है !वास्तव मे इनके कारण ही इस पृथ्वी पर जीवन है !
ये जो बीज खाकर इधर उधर फेंकते हैं उनसे दूसरे वृक्षों का जन्म होता है ये परागण प्रक्रिया का सर्वोत्तम स्रोत हैं अगर वो न हो तो मानव जाति के पास भोजन भी नहीं होगा !
ये हमारी फसलों को कीटों से बचाते है !
ये मरे हुए जीवों के विघटन मे मदद करते है!
ये हमारे ईकोसिस्टम का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा हैं !
ये हमसे कुछ न मांगने वाले और हमे बहुत कुछ देने वाले जीव जिनहे हम सोचते हैं के इनका घर आसमान और पेड़ हैं! हम जमीन वालों से इनका कोई लेना नही है तो हम गलत हैं! अंजाने मे आज मानवजाति के कर्मों से इनकी संख्या संसार से बहुत तेजी से कम हो रही है ! हमारी छोटी छोटी खराब आदतों से इन पंक्षियों के जीवन को बहुत नुकसान पहुंचता है !
कटु सत्य-
प्रतिवर्ष लगभग 10 लाख से ज्यादा पंक्षी समुद्र मे बहाई जाने वाली मिल्यन कुंटल प्लास्टिक के कचरे को खाने से मारे जा रहे हैं !
वायु प्रदूषण से इन्हे आँखों से संबन्धित बीमारियाँ हो रही हैं और जिससे उड़ते हुये ये किसी चीज से टकराकर मर जाते हैं !
बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग पक्षी गर्मी के मौसम मे प्यास से मर जाते हैं ! हमारे समाज से नैचुरल वॉटर बोडीज पूरी तरह से समाप्त हो चुकीं हैं !
खेतो मे पेस्टिसाइड का उपयोग !
हम क्या कर सकते हैं?
वैसे तो सीधे तौर पर हम इनकी कोई मदद नहीं कर सकते पर अपनी छोटी छोटी आदतों मे सुधार कर कई पंक्षियों की जान बचा सकते हैं !
जैसे की अपने घर की छतों पर आर्टिफ़िश्यल घोसला लगा सकते हैं और इनके पानी के लिए जल से भरा बर्तन और खाने के लिए अनाज रख सकते हैं
दूसरी बात प्लास्टिक को कभी खुले मे मत फेके या प्लास्टिक के छोटे छोटे टुकड़े न करें!
नीचे मै आपको कुछ ऐसे लिंक दे रही हूँ जिनके माध्यम से हम ऐसे समान खरीद सकते हैं जो की प्रकृति को नुकसान पाहुचाए बिना हमारी दिनचर्या मे मदद करे और साथ ही आपसे अनुरोध करते हैं की ये याद रहे के हम प्रकृति से हैं इसके स्वामी नहीं ! अतएव इसे बना न सकें तो बर्बाद भी न करें

Comments
Post a Comment
If have any suggestion please let me know